Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : सैनिक सम्मेलन के दौरान शहर के ट्रैफिक को किया गया डायवर्ट…

उत्तराखण्ड रजत जयन्ती-2025 के उपलक्ष्य में एमबी इंटर कॉलेज मैदान में पूर्व सैनिक कल्याण समिति के सम्मेलन के दौरान सामान्य वाहनों हेतु रूट/डायवर्जन प्लान

नोट- यह रूट/डायवर्जन प्लान दिनांक-06.11.2025 को समय प्रातः 09:00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक प्रभावी रहेगा।

◼️दिनांक 06.11.2025 को प्रातः 09:00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक शहर क्षेत्र हल्द्वानी में समस्त प्रकार के (छोटे, बड़े) माल वाहक वाहनों / अति आवश्यक सेवा से सम्बन्धित वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा। पर्वतीय क्षेत्र से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त प्रकार के माल वाहक / अति आवश्यक सेवा वाले वाहन अपने आवागमन के दौरान नारीमन तिराहा से गौलापार रोड का प्रयोग करेंगे व टीपी नगर क्षेत्र से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के माल वाहक वाहन/अति आवश्यक सेवा वाले वाहन अपने आवागमन के दौरान तीनपानी से गौलापार रोड होते हुए नारीमन तिराहा व शेष भारी वाहन लालडॉट तिराहा से पनचक्की से कॉलटैक्स तिराहा होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे।

👉 रोडवेज / निजी बसों का डायवर्जन

◼️ रामपुर रोड से आने वाली समस्त रोडवेज की बसें टीपी नगर तिराहा से डायवर्ट होकर होण्डा शोरूम तिराहा से मंगलपडाव से रोडवेज स्टेशन आ सकेंगी।

◼️ बरेली रोड से आने वाली समस्त रोडवेज की बसें होण्डा शोरूम तिराहा से मंगलपडाव से रोडवेज स्टेशन आ सकेंगी।

◼️ कालाढूंगी रोड से आने वाली समस्त रोडवेज की बसें मुखानी चौराहा से अर्बन बैंक तिराहा से कालाढुंगी तिराहा होते हुए रोडवेज स्टेशन तक आ सकेंगी।

◼️ पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाली रोडवेज / केमू की बसें नारीमन तिराहा से तिकोनिया चौराहा से नैनीताल बैंक से रोडवेज को आयेंगी।

◼️ रोडवेज / केमू स्टेशन से पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाली समस्त रोडवेज / केमू की बसें रोडवेज पूर्वी गेट से ताज चौराहा होते हुए गौलापुल से गौलापार रोड होते हुए नारीमन तिराहा से अपने गन्तब्य को जायेंगी।

◼️ रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी से बरेली रोड एवं रामपुर रोड की ओर जाने वाली समस्त रोडवेज की बसें रोजवेज पूर्वी गेट से वर्कशॉप लाईन होते हुए तिकोनिया चौराहा से नैनीताल बैंक तिराहा होते हुए रोडवेज पश्चिमी गेट से अपने गन्तब्य को जयेंगी।

◼️ रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी से कालाढूंगी रोड की ओर जाने वाली रोडवेज की बसें रोडवेज पूर्वी गेट से वर्कशॉप लाईन होते हुए तिकोनिया चौराहा से हाईडिल तिराहा से पनचक्की होते हुए लालडॉट तिराहा से अपने गन्तब्य को जायेंगी।

◼️ रामपुर रोड से मुखानी क्षेत्र को आने वाली सिडकुल / निजी बसें पंचायतघर तिराहा से डायवर्ट होकर आरटीओ / छड़ैल रोड होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगी।

◼️ रामपुर रोड से काठगोदाम क्षेत्र की ओर आने वाली सिडकुल / निजी बसें शीतल होटल से डायवर्ट होकर तीनपानी से गौलापार रोड होते हुए नारीमन तिराहा से अपने गन्तब्य को जायेंगी।

◼️ इन्टरसिटी बसों हेतु नैनीताल बैंक तिराहा से तिकोनिया चौराहा की ओर प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा।

👉 छोटे वाहनों का डायवर्जन

◼️बरेली रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के छोटे वाहन तीनपानी फ्लाईओवर से गौलापार रोड होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे व अन्य वाहन गांधी इंटर कॉलेज तिराहा से डायवर्ट होकर एफटीआई तिराहा से आईटीआई तिराहा होते हुए क्रियाशाला से मुखानी चौराहा होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे।

◼️रामपुर रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के छोटे वाहन पंचायत घर से डायवर्ट होकर आरटीओ रोड /छडैल चौराहा से गैस गोदाम रोड होते हुए लालडॉट तिराहा से पनचक्की तिराहा होते हुए कॉलटैक्स तिराहा से अपने गन्तब्य को जायेंगे व अन्य वाहन आईटीआई तिराहा से डाययवर्ट होकर कैंसर अस्पताल तिराहा से मुखानी चौराहा होते हुए नहर कवरिंग रोड से पनचक्की से कॉलटैक्स तिराहा होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे।

◼️कालाढूंगी रोड की ओर से आने वाले समस्त प्रकार के छोटे वाहन लालडॉट तिराहा से डायवर्ट होकर पनचक्की तिराहा से कॉलटैक्स तिराहा होते हुए नारीमन तिराहा से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

◼️पर्वतीय क्षेत्र से आने वाले एवं बरेली रोड, रामपुर रोड, चोरगलिया रोड आदि क्षेत्रों की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के छोटे वाहन नारीमन तिराहा से डायवर्ट होकर गौलापार रोड होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे। व शेष कालाढुंगी रोड व शहर हल्द्वानी की ओर जाने वाले समस्त प्राकर के छोटे वाहन कॉलटैक्स तिराहा / हाईडिल तिराहा से डायवर्ट होकर पनचक्की तिराहा से लालडॉट रोड / ऊँचापुल से होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे।

⚠️ जीरो जोन / बैरीयर

▪️दोनहरिया तिराहा से कुल्यालपुरा चौराहा की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।

▪️पानी की टंकी तिराहा से कुल्यालपुरा चौराहा की ओर समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।

▪️कलावती चौराहा (अटल रोड) से कुल्यालपुरा की ओर समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।

▪️तिकोनिया चौराहा से कैनाल रोड होते हुए कुल्यालपुरा की ओर समस्त प्राकर के वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।

▪️डिग्री कॉलेज तिराहा से कुल्यालपुरा चौराहा व महारानी होटल तिराहा से सरस्वती रेस्टोरेंट तिराहा की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।

📍 उत्तराखण्ड रजत जयन्ती-2025 के उपलक्ष्य में एमबी इंटर कॉलेज मैदान में पूर्व सैनिक कल्याण समिति के सम्मेलन में सम्मिलित होने ‘ वाली (बसों) हेतु रूट प्लान एवं पार्किंग व्यवस्था

◼️ बरेली रोड से सम्मेलन में सम्मिलित होने वाली समस्त बसें मंडी तिराहा से सिंधी चौराहा होते हुए रोडवेज से तिकोनिया चौराहा से डिग्री कॉलेज गेट पर पूर्व सैनिको को उतार कर ठंडी सड़क/वुड पैकर के पीछे पार्किंग स्थल में पार्क होंगी।

◼️ रामपुर रोड से सम्मेलन में सम्मिलित होने वाली समस्त बसें आईटीआई तिराहा-कैंसर अस्पताल तिराहा – भारद्वाज मेडिकोज तिराहा मुखानी चौराहा-जगदम्बा नगर पानी की टंकी के पास स्थित श्री श्री गणपति बैंकेट हॉल एवं सैकेट हार्ट स्कूल की पार्किंग में पार्क होंगी एवं शेष बसें रमन बलुटिया के प्लॉट एवं पनचक्की के पास स्थित खाली प्लॉट में पार्क होंगी।

◼️ कालाढूंगी / रामनगर की ओर से सम्मेलन में सम्मिलित होने वाली समस्त बसे लालडॉट तिराहा से मुखानी चौराहा होते हुए जगदम्बा नगर पानी की टंकी के पास स्थित श्री श्री गणपति बैंकेट हॉल एवं सेक्रेट हार्ट स्कूल की पार्किंग में पार्क होंगी एवं शेष बसें रमन बलुटिया जी के प्लॉट एवं पनचक्की के पास स्थित खाली प्लॉट में पार्क होंगी।

◼️ चोरगलिया / सितारगंज एवं पर्वतीय क्षेत्रों से सम्मेलन में सम्मिलित होने वाली समस्त बसें चोरगलिया रोड से नारीमन तिराहा-कॉलटैक्स तिराहा-हाईडिल तिराहा-सौरभ होटल/ठंडी सड़क पर पूर्व सैनिकों को उतारकर परख इमेजिंग सेंटर/ठंडी सड़क में पार्क होंगी।

📍 उत्तराखण्ड रजत जयन्ती-2025 के उपलक्ष्य में एमबी इंटर कॉलेज मैदान में पूर्व सैनिक कल्याण समिति के सम्मेलन में सम्मिलित होने वाले चौपहिया/दुपहिया वाहनों हेतु पार्किंग व्यवस्था

◼️कार्यकर्ताओं के चौपहिया वाहनों को एमबी इंटर कॉलेज ग्राउण्ड में किया जायेगा।

◼️अधिकारियों / कर्मचारियों के चौपहिया वाहनों को एमबी इंटर कॉलेज परिसर में पार्क किया जायेगा।

◼️पूर्व सैनिकों के चौपहिया वाहनों को एमबी डिग्री कॉलेज ग्राउण्ड / शिव सुन्दरम बैंकेट हॉल दोनहरिया /ठंडी सड़क एवं नैनीताल रोड के वायी ओर पार्क किया जायेगा।

◼️समस्त दुपहिया वाहनों को एमबी इंटर कॉलेज ग्राउण्ड / खालसा इंटर कॉलेज ग्राउण्ड एवं ठंण्डी सड़क में पार्क किये जायेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]