Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: वाहन चोर गिरोह का एसएसपी मंजुनाथ ने किया पर्दाफाश, शातिर चोर योगेश,करन,दीपक और मैकेनिक विजय गिरफ्तार, चोरी की 6 मोटरसाइकिलें बरामद

हल्द्वानी: नैनीताल पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए एक बड़े वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन वाहन चोरों और चोरी की मोटरसाइकिलें खरीदने वाले एक मैकेनिक को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर चोरी की छह मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की विशेष टीम गठित की गई थी। एसपी हल्द्वानी हरबंस सिंह के निकट पर्यवेक्षण और सीओ हल्द्वानी रविकांत सेमवाल के नेतृत्व में गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों की मदद से 5 नवंबर को गौला बाईपास रोड से तीन संदिग्धों को चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करन पाठक निवासी आरटीओ रोड हल्द्वानी, योगेश कुमार आर्य निवासी प्रेमपुर लोशज्ञानी और दीपक शर्मा निवासी आरटीओ रोड हल्द्वानी के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी हल्द्वानी, काठगोदाम और भीमताल क्षेत्र से मोटरसाइकिलें चोरी करते थे और उन्हें विजय श्रीवास्तव नाम के मैकेनिक को बेच देते थे।

पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिलें खरीदने और उनके पार्ट्स काटकर बेचने वाले विजय श्रीवास्तव को भी गिरफ्तार किया है। वह मूल रूप से बरेली का रहने वाला है और वर्तमान में जीतपुर नेगी, रामपुर रोड हल्द्वानी में रहता है। पुलिस के अनुसार, विजय चोरी की बाइक खरीदने के बाद उन्हें बेचता था या उनके पार्ट्स अलग कर देता था। इससे मिलने वाली रकम आरोपियों के बीच बांटी जाती थी।

पुलिस ने तीन आरोपियों के कब्जे से तीन मोटरसाइकिलें और मैकेनिक विजय श्रीवास्तव के कब्जे से तीन अन्य मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। इस तरह कुल छह चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ बनभूलपुरा और काठगोदाम थानों में वाहन चोरी से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं। एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम के सराहनीय कार्य के लिए 2,500 रुपये के पुरस्कार की घोषणा की है।

इस कार्रवाई में बनभूलपुरा, मुखानी, काठगोदाम और लालकुआं पुलिस की टीम के जवान शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]