उत्तराखण्ड
उत्तराखंड पैक्स सचिव एवं संयुक्त कर्मचारी संगठन की धरना प्रदर्शन का नौवाँ दिन कलमबंद हड़ताल जारी…
आज दिनांक 9 अक्टूबर 2026 को उत्तराखंड पैक्स सचिव एवं संयुक्त कर्मचारी संगठन के तत्वावधान में अपनी जायज मांगों को लेकर नौवें दिन भी धरना-प्रदर्शन लगातार जारी रहा। दुर्भाग्यपूर्ण है कि अभी तक संबंधित विभाग की ओर से कोई भी अधिकारी या प्रतिनिधि धरना स्थल पर पहुंचकर कर्मचारियों की समस्याओं एवं मांगों पर अपनी प्रतिक्रिया देने नहीं आया है। ऐसा प्रतीत होता है मानो विभाग कुंभकर्णी नींद में सोया हुआ है।
इस आंदोलन में दूरस्थ क्षेत्र, जनपद नैनीताल, के ब्लॉक ओखलकांडा जो कि चंपावत से लगे क्षेत्र के कर्मचारी साथियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए संगठन के प्रति एकजुटता और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया।
धरना स्थल पर यूनियन के ब्लॉक प्रतिनिधि प्रकाश चंद्र पनेरू, सचिव प्रमोद कफल्टिया जी, सचिव कुंदन सिंह गोनिया जी, नवीन बरगली, रमेश चंद्र पनेरू, देव सिंह सहित अनेक कर्मचारी साथी उपस्थित रहे।
सभी कर्मचारी साथियों का संकल्प स्पष्ट है कि जब तक हमारी न्यायोचित मांगों पर गंभीरता से विचार कर उनका समाधान नहीं किया जाता, तब तक यह धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। हम अपने अधिकारों और सम्मान की लड़ाई पूरी एकजुटता, धैर्य एवं दृढ़ता के साथ लड़ते रहेंगे।
हमारी एकता ही हमारी ताकत है। हमारी मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा।



