Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: चितई गोल्ज्यू मंदिर से न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य बोले मंत्री रेखा आर्य की संपत्ति की हो जांच

हल्द्वानी: पहाड़ की बेटी अंकित भंडारी हत्याकांड,महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और वोट चोरी के मुद्दों को लेकर कांग्रेस अल्मोड़ा के गोल्ज्यू मंदिर से न्याय यात्रा निकालेगी। इस यात्रा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, कांग्रेस पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। न्याय यात्रा के जरिए कांग्रेस प्रदेश सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने की तैयारी में है। इस बीच नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य पर लगे आरोपों की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग उठाई है। यशपाल आर्य ने कहा कि रेखा आर्य के पति की ओर से लगाए गए आरोप बेहद गंभीर हैं और सरकार को इनका संज्ञान लेना चाहिए। उन्होंने मांग की कि पिछले दस वर्षों में मंत्री रहते हुए रेखा आर्य द्वारा अर्जित संपत्ति की भी जांच कराई जाए। कांग्रेस ने महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और वोट चोरी जैसे मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ राजनीतिक अभियान तेज करने में जुटी हुई है। अल्मोड़ा से प्रस्तावित न्याय यात्रा को इसी अभियान की महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है,नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने बताया कल यात्रा चितई स्थित गोल्ज्यू मंदिर से होते हुए रानीखेत,खैरना,गरम पानी होते हुए भीमताल पहुंचेंगी,23 अक्टूबर को लालकुआं से होते हुए यात्रा किच्छा ,सितारगंज नानकमता और खटीमा जाएगी जिसके बाद 24 अक्टूबर को रुद्रपुर से यात्रा गदरपुर,बाजपुर,काशीपुर होते हुए जसपुर को यात्रा का समापन होगा।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]