Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: स्वच्छता के प्रति कमिश्नर दीपक रावत की पहल, गंदगी से बदहाल जगह का कराया सौंदर्यीकरण, मिनी स्टेडियम की दीवार के पीछे मुख्य सड़क पर कूड़ा फेंकने से परेशान थे राहगीर

हल्द्वानी: कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत स्वच्छता और सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई को लेकर लगातार गंभीर नजर आते हैं। एक बार फिर उनकी स्वच्छता के प्रति संवेदनशीलता देखने को मिली है। मिनी स्टेडियम की दीवार के पीछे मुख्य सड़क पर लंबे समय से लोग कूड़ा और गंदगी फेंक रहे थे। इसके चलते सड़क से गुजरने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता था और आसपास का क्षेत्र भी गंदगी से बदहाल नजर आता था।मामले का संज्ञान लेते हुए मंडलायुक्त दीपक रावत ने संबंधित स्थान का सौंदर्यीकरण कराया, जिससे गंदगी से घिरे इस स्थान की तस्वीर बदल गई है। अब यह जगह पहले की अपेक्षा साफ-सुथरी और व्यवस्थित नजर आ रही है।खास बात यह है कि मंडलायुक्त दीपक रावत ने इस बदलाव की तस्वीरें अपने फेसबुक पेज पर भी साझा की हैं। उनकी इस पहल के जरिए सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने और कूड़ा निर्धारित स्थानों पर ही डालने का संदेश भी दिया गया है। यह पहल बताती है कि शहर की स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि नागरिकों की सहभागिता भी इसमें बेहद जरूरी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]