Connect with us

उत्तराखण्ड

चमोली: बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत 6 लोग थे सवार

चमोली: बद्रीनाथ धाम से दर्शन कर श्रद्धालुओं को लेकर देहरादून लौट रहा एक हेलीकॉप्टर चमोली जिले के जोशीमठ क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना है। हेलीकॉप्टर का जोशीमठ के मारवाड़ी क्षेत्र में चाय गांव की पहाड़ी के पास संपर्क टूट गया था। इसके बाद हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की आशंका जताई गई।जानकारी के अनुसार ट्रांस भारत एविएशन का हेलीकॉप्टर VT-HCX दोपहर 1:12 बजे बद्रीनाथ धाम से देहरादून के लिए रवाना हुआ था। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत कुल छह लोग सवार थे, जिनमें पांच यात्री शामिल थे।घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और संबंधित एजेंसियों की टीमें सर्च एवं रेस्क्यू अभियान के लिए रवाना कर दी गईं। अपर जिलाधिकारी चमोली विवेक प्रकाश ने बताया कि हेलीकॉप्टर की तलाश के लिए टीमों को मौके पर भेजा गया है। फिलहाल हेलीकॉप्टर और उसमें सवार छह लोगों की स्थिति को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]