Connect with us

उत्तराखण्ड

बहराइच : डॉ0 अशोक ‘’गुलशन’’ को डॉक्टर ऑफ लेटर्स ( डी0 लिट0) की उपाधि …


बहराइच : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157 वीं जन्म जयंती पर बिहार की प्रतिष्ठित संस्था सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन  एवं मदर ताहिरा  चैरिटेबल ट्रस्ट  द्वारा कवि, साहित्यकार, समाज सेवी तथा लिम्का एवं वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड सहित 56 रिकार्ड बुक्स में 56 राष्ट्रीय/ अंतर्राष्ट्रीय/ विश्व रिकार्ड बनाकर अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके सेवानिवृत्त आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी/ क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ0 अशोक कुमार पाण्डेय ‘’गुलशन’’ को अहिंसा , विश्व शान्ति, गाँधी दर्शन, मानवाधिकार, पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किये गए कार्यों हेतु डॉक्टर ऑफ लेटर्स (डी0 लिट0) की उपाधि प्रदान किया गया।


 
उल्लेखनीय है कि डॉ0 गुलशन विगत अड़तालीस वर्षों से साहित्य एवं चार दशक से चिकित्सा सेवा के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में निरन्तर सक्रिय योगदान देते आ रहे हैं| समाज सेवा के क्षेत्र में इन्हें अब तक विश्व के 61 देशों तथा भारत के 23 प्रान्तों की विभिन्न संस्थाओं द्वारा 2057 तथा साहित्य सेवा हेतु 42 देशों की संस्थाओं द्वारा 913 सम्मान, पुरस्कार, अभिनन्दन, अलंकरण, प्रशस्ति-प्रमाण पत्रों से  सम्मानित किया गया है जिनकी संख्या 2970 हो गई है।
 
मानवता, विश्व शांति, चिकित्सा तथा समाज सेवा के क्षेत्र में इन्हें भारत और नाइजीरिया से डी0 लिट0 तथा 30 देशों से 101 ऑनरेरी डॉक्टरेट, डॉक्टर ऑफ़ फिलोसोफी, डॉक्टर ओनोरिस कोसा, पीएचडी, डॉक्टर ऑफ़ ह्यूमैनिटी एवं 13 देशों से 97 अंतर्राष्ट्रीय सम्मान, पुरस्कार सहित भारत के 8 प्रान्तों से 47 राष्ट्रीय सम्मान, पुरस्कार एवं  साहित्य के क्षेत्र में 19 देशों से 31 ऑनरेरी डॉक्टरेट, 05 देशों से डी0 लिट0, 05 देशों से 11अंतर्राष्ट्रीय सम्मान, 08 राज्यों से 12 राष्ट्रीय सम्मान-पुरस्कार, 12 देशों से 30 डिप्लोमा, 13 देशों से 113 उपाधियाँ प्रदत्त हैं|
 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]