उत्तराखण्ड
भीमताल बना देशभर के युवा इनोवेटर्स का केंद्र, NASA Space Apps Challenge में दिखा तकनीक और प्रतिभा का दम
Robo War और Space Drone Challenge में देशभर की टीमों ने लिया हिस्सा, विजेताओं को मिले ₹60 हजार के नकद पुरस्कार
भीमताल । उत्तराखंड में विज्ञान, तकनीक और नवाचार की संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में Astroverse Experience Pvt. Ltd. ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। संस्था ने 14-15 नवंबर को बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड साइंसेज, भीमताल में लगातार तीसरी बार NASA International Space Apps Challenge का आयोजन किया। इस वैश्विक हैकाथॉन में देशभर से विद्यार्थियों और युवा इनोवेटर्स ने भाग लेकर अपनी वैज्ञानिक सोच और तकनीकी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इस वर्ष आयोजन को खास बनाते हुए NASA Hackathon के साथ Robo War और Space Drone Challenge भी आयोजित किए गए, जिनमें विभिन्न विश्वविद्यालयों और स्कूलों की टीमों ने हिस्सा लिया।
Robo War Challenge में Team Nemesis Robotics (SRMCEM) ने प्रथम, Team Titan X (Sri Ram Murthy Smarak College of Engineering and Technology, Bareilly) ने द्वितीय और Team Robo Phantom (SRMCEM) ने तृतीय स्थान हासिल किया।
वहीं Space Drone Challenge में Lovely Professional University की Team Yantra Dynamics ने पहला और Team Doaba Dynamics ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। विजेता टीमों को कुल ₹60,000 की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. मनीष कुमार नाजा (निदेशक, ARIES नैनीताल), डॉ. भुवन भट्ट (पूर्व प्रोफेसर, Indian Institute of Astrophysics), डॉ. बी.एस. बिष्ट (पूर्व निदेशक, BIAS एवं पूर्व कुलपति, GBPUAT) तथा डॉ. बी.के. सिंह (निदेशक, BIAS) उपस्थित रहे।
लगातार तीसरे वर्ष इस वैश्विक आयोजन की मेजबानी कर Astroverse Experience Pvt. Ltd. उत्तर भारत के प्रमुख NASA Space Apps Challenge Local Leads में अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। संस्था का उद्देश्य उत्तराखंड में विज्ञान, रोबोटिक्स, इंजीनियरिंग और इनोवेशन की संस्कृति विकसित करना है।
भीमताल में देशभर से युवा प्रतिभाओं की भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि अब उत्तराखंड भी राष्ट्रीय स्तर पर तकनीकी नवाचार और युवा आविष्कारों का एक महत्वपूर्ण केंद्र बन रहा है। NASA Hackathon का समापन 16 नवंबर को होगा।



