Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: डिलीवरी के बाद 22 वर्षीय अर्शदीप कौर की मौत, PSP अस्पताल के बाहर परिजनों का प्रदर्शन, लापरवाही का आरोप

हल्द्वानी: रामपुर रोड स्थित PSP अस्पताल में डिलीवरी के बाद 22 वर्षीय महिला की मौत का मामला सामने आने के बाद परिजनों में आक्रोश है। महिला की मौत से नाराज परिजनों ने अस्पताल के बाहर धरना-प्रदर्शन कर विरोध जताया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

जानकारी के अनुसार, मृतका अर्शदीप कौर पत्नी तलविंदर सिंह, ग्राम सीतापुर, गौलापार दानीबंगर की निवासी थी। परिजनों के मुताबिक, अर्शदीप को 11 नवंबर को PSP अस्पताल में भर्ती कराया गया था,जिसके बाद उसकी डिलीवरी हुई थी और डिलीवरी के करीब 24 घंटे बाद उसकी मौत हो गई। महज 22 वर्ष की उम्र में अर्शदीप की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। बताया जा रहा है कि उसकी शादी करीब एक वर्ष पहले हुई थी।

घटना के बाद शनिवार को परिजनों ने अस्पताल के बाहर धरना देकर अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताई। प्रदर्शन के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव कुलदीप भुल्लर और प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल मतीन सिद्दीकी भी मौजूद रहे। उन्होंने परिजनों की मांगों का समर्थन करते हुए मामले में निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग उठाई।

परिजनों का आरोप है कि उपचार के दौरान लापरवाही बरती गई, जिसके चलते महिला की जान चली गई। वहीं, महिला की मौत के वास्तविक कारणों और उपचार में किसी तरह की लापरवाही हुई या नहीं, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा,एहतियात के तौर पर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]