उत्तराखण्ड
देहरादून : शान्ति टेनिस एकेडेमी डालनवाला में आयोजित होगी राष्ट्रीय स्तर की टेनिस प्रतियोगिता…
शान्ति टेनिस एकेडेमी, डालनवाला,देहरादून में आयोजित होगी राष्ट्रीय स्तर की टेनिस प्रतियोगिता।
आयोजनकर्ता : उत्तरांचल टेनिस एसोसिएशन, देहरादून
टूर्नामेंट का नाम: आल इंडिया सीनियर्स टेनिस टूर्नामेंट, देहरादून 2026
विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी शान्ति टेनिस एकेडेमी, डालनवाला में दिनांक 14 व 15 नवंबर को दो दिवसीय राष्ट्रीय सीनियर्स टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। उततरांचल टेनिस एशोसियेशन, देहरादून के सैक्रेट्री जनरल सुमित गोयल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न प्रदेशों से लगभग 105 खिलाड़यों के प्रतिभाग करने की संभावना है, जिनके रहने, खाने व अन्य समस्त व्यस्थांए पूर्ण कर ली गई है, इस प्रतियोगिता में विशेष बात यह है कि विजाताओं व उपविजेताओ को आकर्षक ट्राफी के साथ-साथ नगद पुरस्कार व वेलकम किट भी दिए जाएंगे।
डायरेक्टर शांति टेनिस अकादमी, देहरादून प्रदीप वालिया ने बताया कि एकेडेमी के परिसर में कुल चार फलड लाइट सिंथेटिक टेनिस कोर्ट हैं जिन्हे प्रतियोगिता के लिए तैयार करवा दिया गया है, मैच दिन एवम् सायम् दूधिया रोशनी में भी खेले जाएंगे।
टूर्नामेंट की व्यस्थांओं की जानकारी हेतु अध्यक्ष, यूटीए, देहरादून अशोक कुमार (पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड, सेवानिवृत्त ) ने 10 नवंबर प्रातः एक विशेष बैठक की , जिसमें खिलाड़ियों को इंजरी से बचाने के लिए डाक्टर फीजियो की टीम की भी व्यवस्था की गई है।
ज्ञातव्य रहे कि देश के इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर की टेनिस प्रतियोगिता में उत्तराखंड प्रदेश के देहरादून से प्रदीप पंत, तुषार शर्मा, लोकेश चुग, विजेंद्र चौहान हल्द्वानी से हेम कुमार पांडेय, नैनीताल से अमर जगाती, वीरेन्द्र साह,अमित जोशी, मानवेंद्र हरबोला व सिवेश्वर सिंह, रानीखेत से सुमित गोयल जबकि रूद्रपुर से जगदीश सिंह बिष्ट व आशिम बेग आदि खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।



