Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने संभाली नगर निगम की कमान, सड़क-सीवरेज और कूड़ा निस्तारण पर रहेगा विशेष फोकस

हल्द्वानी: नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम की नवनियुक्त नगर आयुक्त आईएएस आशिमा गोयल ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। पदभार संभालने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में शहर के विकास और आम जनता को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने को अपनी प्राथमिकता बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर की बुनियादी समस्याओं सड़क, सीवरेज और कूड़ा निस्तारण के समाधान पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने कहा कि किसी भी नगर निगम क्षेत्र में सड़क, सीवरेज और कूड़ा निस्तारण प्रमुख चुनौतियां होती हैं। हल्द्वानी में भी इन व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की जरूरत है। उनका प्रयास रहेगा कि शहरवासियों को अपनी छोटी से लेकर बड़ी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े और शिकायतों का जल्द से जल्द निस्तारण हो।

उन्होंने शहर में कूड़ा निस्तारण को भी प्रमुख चुनौती बताते हुए कहा कि लीगेसी वेस्ट यानी वर्षों से जमा पुराने कूड़े और फ्रेश वेस्ट यानी प्रतिदिन निकलने वाले कूड़े का समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करना प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए मौजूदा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में काम किया जाएगा।

नवनियुक्त नगर आयुक्त ने कहा कि शहरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना, सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करना और जनसमस्याओं का समय पर समाधान करना उनका प्रमुख उद्देश्य रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]