Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: 12 साल बाद भी कशिश को इंसाफ का इंतजार, पिता महेश चंद का छलका दर्द, सरकार के खिलाफ जन आंदोलन का ऐलान

हल्द्वानी: पिथौरागढ़ की मासूम कशिश के चर्चित दुष्कर्म और हत्याकांड का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। करीब 12 साल बीत जाने के बाद भी बेटी को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ रहे पिता महेश चंद ने अब सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। हल्द्वानी में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने 20 नवंबर से जन आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।

महेश चंद ने कहा कि पिछले वर्ष सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका (रिव्यू पिटीशन) दाखिल करने की बात कही गई थी, लेकिन अब तक इस दिशा में क्या कार्रवाई हुई, इसकी कोई जानकारी परिवार को नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि अब उन्हें सरकार से कोई उम्मीद नहीं बची है और बेटी को न्याय दिलाने के लिए वह जनता के साथ मिलकर आंदोलन करेंगे। पत्रकार वार्ता के दौरान अपनी बात रखते हुए महेश चंद भावुक हो गए और फूट-फूटकर रो पड़े। उन्होंने कहा कि वर्षों बीत जाने के बाद भी उनकी बेटी कशिश को न्याय नहीं मिल पाया है। अब वह अपनी बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए आखिरी दम तक संघर्ष करेंगे।

आपको बता दें मामले में वर्ष 2016 में हल्द्वानी की विशेष पॉक्सो अदालत ने मुख्य आरोपी अख्तर अली को फांसी की सजा सुनाई थी, जबकि दूसरे आरोपी प्रेमपाल को पांच साल के कारावास की सजा दी गई थी। हालांकि, बाद में सुप्रीम कोर्ट ने साक्ष्यों के अभाव में मुख्य आरोपी अख्तर अली को बरी कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद हल्द्वानी में विरोध प्रदर्शन भी हुए थे। उस दौरान सरकार की ओर से पुनर्विचार याचिका दाखिल करने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन कशिश के पिता का आरोप है कि इस मामले में अब तक उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे में वर्षों से न्याय की उम्मीद लगाए बैठे महेश चंद ने 20 नवंबर से हल्द्वानी में जन आंदोलन शुरू करने की तैयारी कर ली है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]