Connect with us

उत्तराखण्ड

भीमताल : सरकार हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर कर रही है कार्य : राम सिंह कैड़ा

सरकार हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर कर रही है कार्य – मंत्री राम सिंह कैड़ा

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा वर्करों एवं भोजन माताओं के मानदेय में वृद्धि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जताया आभार

भीमताल। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा वर्करों एवं भोजन माताओं के मानदेय में वृद्धि किए जाने के निर्णय पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है।

मंत्री कैड़ा ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए निरंतर जनकल्याणकारी निर्णय ले रही है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर एवं भोजन माताएं ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा तथा सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इनके योगदान को देखते हुए मानदेय में वृद्धि का निर्णय सराहनीय एवं स्वागत योग्य है।

उन्होंने कहा कि ये सभी महिलाएं पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करती हैं। मानदेय में वृद्धि होने से उन्हें आर्थिक संबल मिलेगा तथा उनके मनोबल में भी वृद्धि होगी।

मंत्री कैड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण, गरीब कल्याण और समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है।

मंत्री कैड़ा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुनः आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के संकल्प के साथ प्रदेश के हर वर्ग के हित में कार्य कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]