उत्तराखण्ड
देहरादून : सीएम धामी की पहल पर केंद्र की मुहर, आपदा में मृत्यु पर सहायता दोगुनी,4 की जगह 8 लाख रुपये, मकान, खेती और पशुधन के नुकसान पर भी बढ़ी मदद…
मुख्यमंत्री धामी की पहल पर केंद्र की मुहर, आपदा में मृत्यु पर सहायता दोगुनी
अब 4 की जगह 8 लाख रुपये; मकान, खेती और पशुधन के नुकसान पर भी बढ़ी मदद
देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर केंद्र सरकार ने एसडीआरएफ एवं एनडीआरएफ के सहायता मानकों में महत्वपूर्ण वृद्धि की है। अब आपदा में मृत्यु पर परिजनों को 4 लाख के बजाय 8 लाख रुपये मिलेंगे।
पूर्णतः क्षतिग्रस्त मकान के लिए पर्वतीय क्षेत्रों में 1.70 लाख और मैदानी क्षेत्रों में 1.60 लाख रुपये की सहायता मिलेगी। खेती, बागवानी, पशुधन तथा सार्वजनिक सुविधाओं की क्षति पर भी मदद बढ़ाई गई है। संशोधित मानक वित्तीय वर्ष 2026–27 से प्रभावी हैं।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का आभार जताते हुए कहा कि इस निर्णय से आपदा प्रभावित परिवारों को बड़ा आर्थिक संबल मिलेगा और पुनर्वास कार्यों में तेजी आएगी।



