Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : मुख्य विकास अधिकारी ने ब्लॉक कार्यालय का किया औचक निरीक्षण,अनुपस्थित 12 कार्मिकों का रोका वेतन मांगा गया स्पष्टीकरण…

मुख्य विकास अधिकारी ने किया विकास खंड कार्यालय हल्द्वानी का औचक निरीक्षण

विकास खंड कार्यालय हल्द्वानी के अनुपस्थित 12 कार्मिकों का वेतन रोकने तथा स्पष्टीकरण लेने के दिए निर्देश

विकास खंड अधिकारी भीमताल के बिना अवकाश स्वीकृत कराए व बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर स्पष्टीकरण के दिए निर्देश

विकासखंड कार्यालय भीमताल के 3 कार्मिकों की सेवा समाप्ति की संस्तुति

हल्द्वानी 11 नवम्बर 2026-

   मुख्य विकास अधिकारी  अरविन्द कुमार पाण्डेय द्वारा विकास खण्ड हल्द्वानी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विकास खण्ड में संचालित समस्त योजनाओं वी०बी०जी०राम०जी० एन०आर०एल०एम०, ग्रामोत्थान विधायक निधि, सांसद निधि पंचायतीराज, युवा कल्याण विभाग, समाज कल्याण विभाग लघु सिंचाई के कार्यों की समीक्षा की गयी। अनुपस्थित पाये गये 05 कर्मचारी तथा बिना अवकाश स्वीकृत कर अवकाश पर गये 07 कर्मचारियों के सम्बन्ध में खण्ड विकास अधिकारी हल्द्वानी को निर्देशित किया गया कि सम्बन्धित कर्मचारियों का स्पष्टीकरण किया जाए तथा संतोषजनक उत्तर प्राप्त न होने पर उक्त तिथि का वेतन आहरित न किया जाए। विधायक निधि सांसद निधि, राज्य वित्त एवंम पन्द्रहवा वित्त योजना के अन्तर्गत प्राप्त धनराशि के पूर्ण उपयोग न होने पर रोष व्यक्त करते हुए शीघ्र प्राप्त धनराशि का उपयोग करने के निर्देश दिये गये। 

  खण्ड विकास अधिकारी भीमताल से दूरभाष पर वार्ता करने पर ज्ञात हुआ कि वे बिना अवकाश स्वीकृत कराए व बिना पूर्वानुमति के मुख्यालय से बाहर गये है तथा उनके कार्यालय से नदारद रहने पर उनका स्पष्टीकरण लिये जाने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही कार्यालय खण्ड विकास अधिकारी भीमताल में अनुपस्थित पाये गये 03 कर्मचारियों की सेवा समाप्ति की कार्यवाही हेतु जिलाधिकारी महोदय नैनीताल को संस्तुति की जा रही है। निरीक्षण के दौरान सहायक परियोजना निदेशक डी०आर०डी०ए० श्रीमती चंदा फर्त्याल खण्ड विकास अधिकारी श्री बी०एस०बिष्ट, सहा०ख०वि०अ० एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे ।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]