Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: कालाढूंगी में 15 नवंबर को होगा नारी शक्ति सम्मान सम्मेलन, CM धामी और सांसद बांसुरी स्वराज होंगी शामिल: सुरेश तिवारी

हल्द्वानी: कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में 15 नवंबर को नारी शक्ति सम्मान सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कालाढूंगी स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य रूप से शामिल होकर सम्मेलन को संबोधित करेंगे। वहीं, प्रदेश की सह प्रभारी एवं दिल्ली की सांसद बांसुरी स्वराज भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगी।भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के लगभग सभी विधानसभा क्षेत्रों में नारी शक्ति सम्मान सम्मेलन आयोजित किए जा चुके हैं, लेकिन कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में यह कार्यक्रम शेष था। इसी क्रम में 27वें राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 15 नवंबर को यहां सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।सुरेश तिवारी ने बताया कि सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी रहेगी। इस दौरान महिलाओं को सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी महिलाओं को संबोधित करेंगे। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश तिवारी ने क्षेत्र की सभी महिलाओं से सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है, ताकि वे मुख्यमंत्री के विचारों को सुन सकें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]