Connect with us

उत्तराखण्ड

देहरादून : पत्रकारिता की आड़ में वसूली का आरोप,लोक सेवक डीपी सिंह ने भेजा 5 करोड़ की मानहानि का नोटिस

देहरादून। पत्रकारिता की आड़ में कथित तौर पर आर्थिक लाभ लेने और सरकारी अधिकारियों पर दबाव बनाने का मामला सामने आया है। उत्तराखंड के वरिष्ठ लोक सेवक दिनेश प्रताप सिंह (डीपी सिंह) ने पत्रकार एवं सोशल स्कैन के स्वामी-संपादक अवनीश कुमार जैन तथा MKN न्यूज चैनल के राज्य प्रमुख को पांच करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा है। 13 नवंबर 2026 को जारी कानूनी नोटिस में पत्रकार पर धन और महंगे उपहार मांगने, सरकारी कार्यों में हस्तक्षेप करने तथा मांग पूरी नहीं होने पर खबरों और सोशल मीडिया के माध्यम से अधिकारी की छवि खराब करने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।मांग पूरी नहीं होने पर अभियान चलाने का आरोपनोटिस के अनुसार, अवनीश कुमार जैन ने पत्रकार होने का परिचय देते हुए डीपी सिंह से कई बार संपर्क किया और व्यक्तिगत मुलाकात भी की। अधिकारी की ओर से आरोप लगाया गया है कि इस दौरान कथित रूप से आर्थिक लाभ और महंगे उपहार हासिल करने के लिए दबाव बनाया गया।नोटिस में यह भी आरोप लगाया गया है कि पत्रकार ने तपोवन क्षेत्र में कथित अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने तथा अपने परिचित लोगों की गतिविधियों को जारी रहने देने का दबाव बनाया। आरोप है कि मांग पूरी नहीं होने पर अधिकारी के खिलाफ खबरों और सोशल मीडिया के माध्यम से कथित अभियान चलाया गया, जिससे उनकी सामाजिक एवं पेशेवर छवि को नुकसान पहुंचा।सात दिन में माफी मांगने की मांगकानूनी नोटिस के माध्यम से डीपी सिंह ने संबंधित पत्रकार से सात दिनों के भीतर माफी मांगने और कथित आपत्तिजनक खबरों एवं सोशल मीडिया सामग्री को हटाने की मांग की है। नोटिस में ऐसा नहीं करने पर पांच करोड़ रुपये की मानहानि का दावा करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।फिलहाल यह मामला कानूनी नोटिस में लगाए गए आरोपों पर आधारित है। इन आरोपों पर संबंधित पत्रकार का पक्ष और उनका जवाब सामने आना बाकी है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और दोनों पक्षों की प्रतिक्रिया पर नजर रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]