उत्तराखण्ड
हरिद्वार: पुलिस महकमे में फेरबदल, भगवान सिंह महर को मिली श्यामपुर कोतवाली की जिम्मेदारी…
हरिद्वार: जनपद हरिद्वार में देर रात पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत भुल्लर ने कई कोतवाली और चौकी प्रभारियों के तबादले करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
तबादला सूची के तहत मंगलौर कोतवाली में तैनात प्रभारी निरीक्षक भगवान सिंह महर को श्यामपुर कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। भगवान सिंह महर इससे पहले बुग्गावाला कोतवाली में भी प्रभारी निरीक्षक की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

अब एसएसपी नवनीत भुल्लर ने उन्हें श्यामपुर कोतवाली की कमान सौंपी है। पुलिस महकमे में हुए इस फेरबदल को कानून व्यवस्था और पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।



