उत्तराखण्ड
हल्द्वानी: अपर्ण यदुवंशी को मिली नैनीताल की कमान, जगदीश चन्द्र बनाए गए बागेश्वर के नए एसपी, शासन ने कई IPS अधिकारियों के किए तबादले
हल्द्वानी: उत्तराखंड शासन ने देर रात पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए कई आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस फेरबदल के तहत नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी का भी तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह अपर्ण यदुवंशी को नैनीताल का नया एसएसपी नियुक्त किया गया है।
वहीं, नैनीताल में एसपी क्राइम के पद पर तैनात जगदीश चन्द्र को बागेश्वर का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। शासन की ओर से जारी तबादला आदेश के बाद पुलिस महकमे में नई तैनातियों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।



