Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : सिटी मजिस्ट्रेट और नगर आयुक्त के नेतृत्व में खाद्य निगम के गोदाम में बनी अवैध मजार हुई ध्वस्त…


हल्द्वानी प्रशासन ने आज तड़के भारतीय खाद्य निगम परिसर राजपुरा में बनी अवैध मजार को ध्वस्त कर दिया।
सिटी मजिस्ट्रेट ए पी बाजपेई और नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने टीम सहित कार्रवाई करते हुए अवैध संरचना को हटवाया।
जिला प्रशासन ने पूर्व में दो सप्ताह पहले विधि सम्मत तरीके से नोटिस देते हुए सरकारी गोदाम परिसर में बने अवैध मजार को हटाने के निर्देश दिए थे।
अवैध मजार को नहीं हटाए जाने पर आज प्रशासन ने सुबह-सुबह कार्रवाई करते हुए बाजार ध्वस्त कर दी।
उक्त मजार के बारे मे बताया गया कि कुछ समय पहले यहॉँ काम करने बाहरी राज्यों से आये मुस्लिम श्रमिको ने बनावया था। इस अवैध मजार की वजह से सरकारी गोदाम की भंडार क्षमता भी प्रभावित हो रही थीं.
धामी सरकार की ये सरकारी भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराने की कार्रवाई के क्रम मे 604 वीं अवैध मजार थीं जिसे हटाया गया है।
उल्लेखनीय है कि कल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी धामी सरकार की अवैध मजारों के खिलाफ कार्रवाई को अपना समर्थन देते हुए कहा था कि सरकार ने अवैध मजारों मदरसों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए देवभूमि के सांस्कृतिक स्वरूप को संरक्षित करने का काम किया है.।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी बार बार कहते रहे है कि सरकारी जमीनों को कब्ज़ाने और नीली हरी चादर बिछा कर झूठ फरेब का धंधा नहीं पनपने दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]