Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: काठगोदाम के कलसिया नाले पर दूसरा वैली ब्रिज शुरू, अब जाम से मिलेगी राहत

हल्द्वानी: काठगोदाम स्थित कलसिया नाले पर नवनिर्मित वैली ब्रिज को आज से वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। ब्रिज शुरू होने से कैंची धाम समेत कुमाऊं के तमाम पर्यटन स्थलों की ओर जाने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही नैनीताल रोड पर यातायात का दबाव कम होने और जाम की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद है।

सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने बताया कि वैली ब्रिज का निर्माण पूरा होने के बाद इसे आवागमन के लिए शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि ब्रिज के शुरू होने से पर्यटन सीजन के दौरान नैनीताल और कैंची धाम की ओर जाने वाले वाहनों को काफी सहूलियत मिलेगी।

गौरतलब है कि वैली ब्रिज को शुरू कराने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी और नगर आयुक्त ने लगातार प्रयास किए। निर्माण कार्य में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए ब्रिज के आसपास किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। इसके साथ ही संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर निर्माण कार्य को गति दी गई।

अब वैली ब्रिज पर वाहनों की आवाजाही शुरू होने से काठगोदाम क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होने के साथ ही नैनीताल रोड पर लगने वाले जाम से भी काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]