Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: शक्तिनगर कॉलोनी में आमने-सामने पत्थरबाजी, रोजाना लड़ाई से स्थानीय लोगों में नाराजगी (वीडियो)

हल्द्वानी: तल्ली बमौरी-लालडांट क्षेत्र की शक्तिनगर फेज-1 कॉलोनी में मजदूर क्वार्टरों को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी सामने आई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक कॉलोनी में अलग-अलग प्लाटों में बड़ी संख्या में मजदूर क्वार्टर बनाए गए हैं, जहां रहने वाले मजदूरों के बीच आए दिन विवाद और मारपीट की घटनाएं होती रहती हैं।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रकाश पाटनी, विनोद शर्मा और नीता जोशी के प्लाटों में कुल करीब 59 मजदूर क्वार्टर बने हुए हैं। इनमें रहने वाले लोगों के बीच झगड़ा, गाली-गलौज और मारपीट की घटनाओं से कॉलोनी का माहौल प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक कभी-कभी विवाद चाकूबाजी तक पहुंचने की भी बात सामने आती है।

शनिवार रात भी मजदूरों के बीच हुआ विवाद सड़क तक पहुंच गया, जिसके बाद क्षेत्र के लोगों में आक्रोश बढ़ गया। स्थानीय महिलाओं का कहना है कि आए दिन होने वाले विवादों के कारण उन्हें और बेटियों को घर से बाहर निकलने में परेशानी हो रही है।

मामले से नाराज स्थानीय लोगों ने रविवार को प्रदर्शन कर मजदूर क्वार्टरों को लेकर विरोध जताया। इस दौरान लोगों ने अपनी समस्याएं स्थानीय पार्षद चंदन मेहता के सामने रखीं और उन्हें ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कॉलोनी में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और विवादों पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]