Connect with us

उत्तराखण्ड

रुद्रप्रयाग – “ब्वै, ब्वारी, नौनी कौथिग” में पहुँचे सीएम धामी ने महिला समूह के साथ उनके विभिन्न क्रियाकलाप एवं स्थानीय संस्कृति को जाना…

नारी शक्ति वंदन महोत्सव के अंतर्गत जनपद रुद्रप्रयाग में आयोजित “ब्वै, ब्वारी, नौनी कौथिग” के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न महिला समूहों के साथ विभिन्न क्रियाकलाप कर स्थानीय संस्कृति को जाना। इस दौरान मुख्यमंत्री ने काली माता स्वयं सहायता समूह एवं देवी धार स्वयं सहायता समूह के साथ महा प्रसाद भी बनाया व महिलाओं से अपने बचपन की यादें साझा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने बचपन में घर के कार्यों में खूब हाथ बंटाया है। बचपन में वो त्योहारों के समय अपनी माता जी के साथ स्थानीय पकवान बनाने में खूब सहयोग करते थे। इस अवसर पर उन्होंने महिलाओं से सरकार की महाप्रसाद योजना से जुड़ने के बाद आजीविका में हुए बदलाव की जानकारी भी ली। मुख्यमंत्री ने उद्यमियों एवं स्वास्तिक स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ मिलकर स्टोन पेन्टिंग की व उनकी संस्था की जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्नती क्लस्टर संगठन, कालीमठ कोटमा की महिलाओं के स्टॉल पर कताई एवं बुनाई भी की। मुख्यमंत्री श्री धामी ने सभी महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की सराहना की। उन्होंने कहा कि श्री केदारनाथ धाम एवं यात्रा मार्ग पर भी इन उत्पादों के आउटलेट खोले जाएं एवं पारंपरिक तरीके से बन रहे दोखे, शौल, टोपी आदि का खूब प्रचार-प्रसार किया जाए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]