Connect with us

उत्तराखण्ड

ऋषिकेश – बड़ी खबर सड़क दुर्घटना में दो फॉरेस्ट रेंजरों की हुई मौत…

ऋषिकेश में चीला मार्ग पर सड़क दुर्घटना में दो फारेस्ट रेंजरों की मौत खबर सामने आ रही है, मिली जानकारी के अनुसार विभाग को मिली नई गाड़ी का ट्रायल कर रहे थे दोनो रेंजर। तभी ये हादसा घाटा सोमवार शाम को चीला मार्ग पर हुए हादसे में दो अधिकारियों की जान चली गई। हादसे के खबर मिलते ही वन अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायलों को ऋषिकेश एम्स लाया गया है। जानकारी के अनुसार इनमे से एक पीएमओ ऑफिस में तैनात उत्तराखंड के आईएएस अधिकारी मंगेश घिड़याल के भाई की भी मौत इस हादसे में हुई है मंगेश घड़ियाल के भाई भी फॉरेस्ट रेंज ऑफीसर थे

उक्त वन विभाग के वाहन में कुल 10 लोग बैठे हुए थे जिनमें से 04 की मृत्यु हो गई है, 05 घायल हैं तथा अन्य 01 गायब है।
मृतकों का विवरण-
1-शैलेश घिल्डियाल (रेंजर चीला रेंज)
2- प्रमोद ध्यानी (डिप्टी रेंजर चीला रेंज)
3- सैफ अली खान पुत्र खलील निवासी चीला कॉलोनी (वन कर्मचारी)
4- कुलराज सिंह (अक्षा ग्रुप दिल्ली)
घायलों का विवरण-
1-हिमांशु गोसाई पुत्र गोविंद सिंह (वन विभाग)
2- राकेश नौटियाल (वन विभाग)
3- अंकुश (अक्षा ग्रुप दिल्ली)
4- अमित सेमवाल (वन कर्मचारी)
5- अश्वनी पुत्र बीजू पट्टी
उक्त दुर्घटना में आलोकी (वार्डन राजा जी नेशनल पार्क चीला) अभी गायब है।
उक्त सभी मृतकों और घायलों को एम्स अस्पताल ऋषिकेश में लाया गया है। पुलिस द्वारा उक्त संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विदित हुआ है कि चीला रेंज में नएं वाहन के ट्रायल के दौरान गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा रह गई जिसके कारण दुर्घटना हुई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]