Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी – सरकार के संरक्षण में हुआ पटवारी भर्ती परीक्षा लीक: भुल्लर

प्रदेश में एक के बाद एक भर्ती घोटाले होने के बाद अब यूथ कांग्रेस राज्य सरकार के खिलाफ मुखर हो गई है। हल्द्वानी में आज यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य सरकार पर हमला बोला। सुमित्तर भुल्लर ने कहा की उत्तराखंड लोक सेवा आयोग अब उत्तराखंड लीक आयोग बन गया है। पूरे देश में हेड लाइन राज्य हो गया है उत्तराखंड, उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा की राज्य सरकार की मिलीभगत से ही परीक्षा पेपर लीक हुआ है और भर्ती घोटाले की तत्काल सीबीआई जांच कराई जाए, क्योंकि राज्य सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है, मूल प्रश्नों से जनता का ध्यान भटकाया जा रहा है। उन्होंने मांग करी की भर्ती घोटाले की जांच पूरी होने तक सभी परीक्षाएं स्थगित की जाए, सरकार तत्काल इस मामले की सीबीआई जांच कराए क्योंकि हमें प्रदेश की किसी भी जांच एजेंसी पर भरोसा नहीं है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]