Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- बेरोजगारी से हार गया कमल, चुन लिया फांसी का फंदा, पत्नी की आंख खुली तो खत्म हो चुकी थी दुनिया

काठगोदाम थाना क्षेत्र अंतर्गत देवखड़ी दमुवाढूंगा निवासी एक युवक ने बेडरूम में फंदे से लटक कर जान दे दी, बताया जा रहा है कि 30 वर्षीय कमल कुमार आर्या मंगलवार की रात पत्नी और बच्चों के साथ सोया था। आधी रात को पत्नी की आंख खुली तो देखा कमल फंदे में लटका हुआ है। उसने तुरंत शोर मचाया। कमल को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौप दिया है। जानकारी मिली कि कमल इन दिनों बेरोजगार था। इस वजह से वह तनाव में था, फिलहाल युवक के मौत के बाद पत्नी बदहवास है, कमल की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]