Connect with us

उत्तराखण्ड

रामनगर : हनुमान धाम में दर्शन के बाद राहुल सिंह दरम्वाल ने शुरू किया जनसंपर्क अभियान…

रामनगर विधानसभा चुनाव 2027 के लिए राहुल सिंह दरम्वाल ने हनुमान धाम मंदिर दर्शन के बाद सैकड़ो युवाओं के साथ किया जनसंपर्क अभियान शुरू।

रामनगर 61 विधानसभा चुनाव में राहुल सिंह दरम्वाल ने अब जनता के बीच जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है आज रामनगर विधानसभा के छोई स्थित हनुमान धाम में सुबह उन्होंने सैकड़ो युवाओं के साथ पूजा – अर्चना कर आशीर्वाद लिया और रामनगर विधानसभा के विकास और रामनगर विधानसभा क्षेत्र की सम्मानित जनता से आग्रह किया कि अपने क्षेत्र और विकास के लिए एक ऐसे जनप्रतिनिधि का चुनाव करें जो उनके हर सुख – दुख में खड़ा रहे और उनकी क्षेत्र की तमाम समस्याओं का समाधान कर सके ।

वही राहुल सिंह दरम्वाल ने आज से मंदिर में दर्शन के बाद स्थानीय लोगों से मुलाकात कर अपने समर्थन में वोटिंग करने के लिए कहा दरम्वाल ने कहा की वह पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के माध्यम से भी समाज की समस्याओं को उठाकर उनके समाधान का प्रयास करते थे इसके बाद उन्होंने नेशनल मीडिया को अलविदा कहकर अब फुल टाइम समाज सेवा करने का निर्णय लिया है ।

दरम्वाल के समर्थन में भारी संख्या में युवा एकजुट नजर आए युवाओं की भारी संख्या के साथ हनुमान धाम मंदिर के दर्शन के बाद स्थानीय लोगों से मुलाकात करी और जनसंपर्क करते हुए उन्होंने कहा कि रामनगर विधानसभा क्षेत्र में मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए वह लगातार प्रयास कर रहे हैं बहुत सारी समस्याओं का समाधान क्षेत्र में अलग-अलग स्थान पर कर चुके हैं इसमें बिजली , पानी, सड़क समाधान कर चुके हैं और रामनगर अस्पताल को लेकर भी वह लगातार अधिकारियों से वार्ता और विभाग के माध्यम से रामनगर के सरकारी अस्पताल को और बेहतर सुविधाओं के लिए वह लगातार प्रयास कर रहे हैं

राहुल दरम्वाल ने कहा कि रामनगर क्षेत्र के वन ग्रामों के लिए भी वह लगातार प्रयास कर रहे हैं उसके साथ ही सड़क, बिजली ,पानी ,सिंचाई नहरें ,वन्य जानवरों के आबादी क्षेत्र में मानव वन्य जीव संघर्ष को कम करना भी प्राथमिकता है , साथ ही आवारा पशुओं से किसानों की खेती को हो रहे नुकसान को लेकर भी वह प्रयास करेंगे और लगातार गोवंश और अन्य पशुओं के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं इन्हें रोकना भी प्राथमिकताओं में बताया ,

बेहतर शिक्षा और युवाओं के लिए रोजगार के साथ ही युवाओं को सही मार्गदर्शन और युवाओं को खेल के प्रति अधिक जागरूक करना है वही अपराध मुक्त और नशा मुक्त रामनगर विधानसभा को बनाने के लिए वह हर संभव कदम उठाएंगे ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]