Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- दुकानदार शराब के साथ तेज आवाज में सुन रहा था गाना, विरोध करने पर दांत से काट दी पड़ोसी की अंगुली, हो गया फरार

गाना बजाने के रोकने पर बैखलाए दुकानदार ने पड़ोसी पर हमला कर दिया था। शराब के नशे में धुत दुकानदार ने पड़ोसी की अंगुली दांत से काटकर अलग दी और मौके से फरार हो गया। इस मामले में हल्द्वानी की काठगोदाम पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

तुलसीनगर पॉलीशीट काठगोदाम में रहने वाले महेंद्र सिंह ठाकुर पुत्र स्व.दीवान सिंह बैडमिंटन एकेडमी चलाते हैं और यहां पत्नी कमला ठाकुर व दो बच्चों के साथ रहते हैं। महेंद्र के मुताबिक उनके पड़ोस में कुमाऊं कालोनी दमुवाढूंगा निवासी जयराज खड़का पुत्र लाल सिंह खड़का बिजली की दुकान चलाता है। आरोप है कि रोज रात जयराज तेज आवास में गाने बजाता है। इसको लेकर महेंद्र ने कई बार आपत्ति जताई, लेकिन जयराज नहीं माना। इन दिनों छठवीं में पढ़ने वाले महेंद्र के बेटे के पेपर चल रहे हैं। 8 नवंबर की रात भी जयराज तेज आवाज में गाने सुन रहा था और पढ़ाई में दिक्कत हो रही थी। महेंद्र ने दोबारा आपत्ति जताई और जब वह दुकान पहुंचे तो जयराज दुकान में शराब पी रहा था। जयराज ने गाली-गलौज करते हुए महेंद्र पर हमला बोल दिया। उनके हाथ की तर्जनी अंगुली अपने मुंह में भर ली और दांत से काटकर अलग कर दी। महेंद्र लहूलुहान हो गए और घटना को अंजाम देकर जयराज फरार हो गया। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जिसके बाद उन्होंने काठगोदाम पुलिस को तहरीर सौंपी। काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

महेंद्र ने बताया कि जयराज ने मुकदमे के बाद भी खुला घूम रहा है और इलाके में आकर धमकी देता घूम रहा है। उसने दोबारा दुकान खोल ली है और लोगों से कह रहा है कि इस बार तो अंगुली काटी है। अबकी गर्दन काटूंगा। महेंद्र ने जयराज से जान का खतरा बताया है।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]