Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- महिला यजमान से प्यार कर बैठे पंडित जी, मामला पहुंचा थाने, फिर हुआ हंगामा

उत्तराखंड के हल्द्वानी से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पूजा पाठ करने वाले दो पुजारी को महिला यजमानों से प्यार हो गया। घरों में पूजा करने गए दो पुजारियों ने वेद मंत्रों के पाठ के साथ ही तमाम अनुष्ठान संपन्न कराए। लगातार यजमानों के घर पर अनुष्ठान चलते रहे। इसी बीच दोनों पुजारियों को महिला यजमानों से प्रेम हो गया। बताया जा रहा है कि लंबे समय से उनका प्यार परवान चढ़ता गया। महिला यजमानों से उन पुजारियों के विवाहेत्तर संबंध शुरू हो गए थे। पुजारियों के हाव-भाव और बदलती दिनचर्या को देख उनकी पत्नियों को शक होने लगा था। आखिरकार पुजारियों की कलई खुली तो मामला पुलिस तक पहुंच गया। ये मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

महिला सेल पहुंचा मामला
पुजारियों के प्रेम प्रसंग का मामला हल्द्वानी की पुलिस महिला सेल पहुंच गया था। शुक्रवार को पुलिस ने इस मामले में सभी पक्षों की काउंसिलिंग की। अजब-गजब मामला सामने आने से लोग हैरत में पड़े हुए हैं।
नैनीताल और हल्द्वानी के मामले
हल्द्वानी कोतवाली की महिला सेल में इस प्रकार के दो मामले पहुंचे हुए हैं। पहला मामला हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र का तो दूसरा नैनीताल का है। पुलिस का कहना है कि दोनों ही मामलों में घरों में पूजा करने वाले दो पुजारियों ने यजमान महिलाओं से ही प्रेम-प्रसंग शुरू कर दिए थे। फोन पर चलती थी लंबी बातें
बताया जा रहा है कि दोनों पुजारियों की महिला यजमानों से काफी समय तक फोन और व्हाट्सएप पर लंबी बातें व चैटिंग चलती रहीं। फोन के जरिए ही दोनों की पत्नियों को इस प्रेम प्रसंग का पता चल पाया। घर से निकलना हो गया मुश्किल
इस मामले में एक पुजारी की पत्नी का कहना है कि पति के प्रेम प्रसंग के चलते उनका घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। एक पुजारी ने प्रेम प्रसंग की बात स्वीकार ली है, जबकि दूसरे ने इनकार कर दिया है।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]