Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने भरा स्व-गणना फॉर्म, लोगों से भी की जनगणना में भागीदारी की अपील

हल्द्वानी: कुमाऊं मंडल के आयुक्त दीपक रावत ने बुधवार को हल्द्वानी स्थित कैंप कार्यालय से जनगणना के तहत स्व-गणना का ऑनलाइन फॉर्म भरा। इस दौरान उन्होंने आमजन से भी स्व-गणना प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

आयुक्त दीपक रावत ने बताया कि भारत सरकार की ओर से 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक स्व-गणना का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं, बल्कि देश के भविष्य और विकास की आधारशिला है। नागरिकों की सही जानकारी के आधार पर ही सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी बेहतर योजनाएं तैयार कर पाती है।

उन्होंने बताया कि लोगों को जनगणना के लिए प्रगणक (Enumerator) के घर आने का इंतजार करने की जरूरत नहीं है। भारत सरकार की ओर से शुरू की गई स्व-गणना सुविधा के माध्यम से लोग घर बैठे ऑनलाइन पोर्टल या मोबाइल ऐप के जरिए अपने और परिवार के सदस्यों का विवरण स्वयं दर्ज कर सकते हैं।

आयुक्त ने बताया कि स्व-गणना से समय की बचत होती है और अपनी सुविधानुसार किसी भी समय जानकारी भरी जा सकती है। साथ ही स्वयं विवरण दर्ज करने से त्रुटियों की संभावना कम होती है और दी गई जानकारियां गोपनीय रहती हैं।

उन्होंने नागरिकों से se.census.gov.in पोर्टल पर जाकर परिवार के सभी सदस्यों का विवरण और पोर्टल पर उपलब्ध सभी 40 प्रश्नों के जवाब भरने की अपील की। फॉर्म सबमिट करने के बाद मिलने वाली स्व-गणना आईडी सुरक्षित रखने और प्रगणक के घर पहुंचने पर उसे दिखाने की सलाह भी दी।

अंत में आयुक्त दीपक रावत ने कहा कि प्रत्येक जागरूक नागरिक को स्व-गणना में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए और राष्ट्र निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देना चाहिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]