Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- ITI गैंग का तांडव जारी, शराब के ठेके में मारपीट करने का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

हल्द्वानी में आईटीआई गैंग की बदमाशी लगातार बढ़ रही है और उसपर पुलिस अंकुश नहीं लग पा रही है। ताजा मामला हल्द्वानी के भोटिया पड़ाव चौकी क्षेत्र से कुछ दूरी पर स्थित वाइन शॉप का है। जहां पर कल देर रात गौरव नेगी नाम के एक युवक के साथ आईटीआई गैंग के कुछ बदमाशों ने हाथापाई की है। बदमाश बिना नंबर प्लेट की स्विफ्ट कार से आए थे इसमें आदित्य नेगी, धीरज बिष्ट, दीपक, रविन्द्र समेत कई लोग थे, जिन्होंने गौरव का पीछा किया और उन्हें वाइन शॉप में जमकर पीटा है। जिसका वीडियो भी अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। साथ ही उनकी बोलेरो गाड़ी को भी काफी तोड़ दिया है, ऐसे में उन्होंने कोतवाली में पुलिस से शिकायत की है। वहीं सीओ नितिन लोहनी ने कहा इस मामले में जांच की जाएगी, जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शहर में किसी भी कीमत पर अराजकता बर्दाश्त नहीं होगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]