Connect with us

हल्द्वानी- भारत ने फहराया चंद्रयान पर तिरंगा, जश्न में डूबा देश : हेमंत द्विवेदी

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- भारत ने फहराया चंद्रयान पर तिरंगा, जश्न में डूबा देश : हेमंत द्विवेदी

चंद्रयान- 3 की सफल लैंडिंग को लेकर उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी ने कहा की 140 करोड़ भारतीयों के लिए आज उत्साह और गर्व का दिन है। क्योंकि चंद्रयान-3 मून मिशन आज लंबी दूरी तय करने के बाद चांद की जमीन पर सफलता पूर्वक उतर गया है। भारत पहला देश है जो चांद के साउथ पोल पर लैंड किया। भारत ने चांद पर तिरंगा फरहाकर प्रत्येक देशवासी को आजादी के अमृत महोत्सव पर तोहफा दिया है।

ऐसे में आज ऐतिहासिक पल का साक्षी पूरा भारतवर्ष बना है। हर सेकंड की अपडेट के साथ प्रतेक भारतवासी ने चंद्रयान को लैंड करने हुए लाइव तस्वीरें अपने जहन में उतारी हैं। इसरो की ऑफिशियल वेबसाइट पर लाइव किया गया, जिसे देश में जन-जन तक टीवी पत्रकारिता के माध्यम से पहुंचाने का कार्य किया गया। साथ ही इसरो के यू-ट्यूब चैनल, फेसबुक, और पब्लिक ब्रॉडकास्टर डीडी नेशनल टीवी पर देखा गया। प्रदेश प्रवक्ता ने बताया की यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से देश के नाम संदेश देते हुए कहा की “हर देशवासी की तरह मेरा मन चंद्रयान महाअभियान पर भी लगा हुआ था। नया इतिहास बनते ही हर भारतीय जश्न में डूब गया है, हर घर में उत्सव शुरू हो गया है।”

टॉप की ख़बर 👉  बहू ने लगाए ससुरालियों पर यह आरोप, निजी कार्यो में दखल को लेकर कही यह बात...

वही चंद्रयान की सफल लैंडिग के बाद केंद्र सरकार के सभी मंत्रियों और सांसदो ने सोशल मीडिया देश वासियों को बधाई दी, साथ ही उत्तराखंड के लोकप्रिय मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने देश और राज्य की जनता के लिए ऐतिहासिक दिन बताया।

Ad Ad Ad Ad

टॉप की ख़बर उत्तराखंड तथा देश-विदेश की टॉप ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]

To Top