Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड- बुलडोज़र के डर से लव जेहाद का आरोपी हुआ गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

उत्तराखंड में अब उत्तर प्रदेश के तर्ज पर अपराधियों को पकड़ने के लिए बुलडोजर का सहारा लेना पड़ रहा है। ऊधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में गैर धर्म एक नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर भगाने वाले एक माह से ज़्यादा समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी फैसल को पुलिस ने बड़े ही नाटकीय ढंग से रामपुर से गिरफ्तार कर, नाबालिक लड़की को बरामद कर लिया। हालांकि यह कहा जा रहा है कि बुलडोजर के डर से आरोपी को उसके रिश्तेदारों ने गिरफ्तार करवाया है। आज सुबह ही भारी संख्या में पुलिस नगर निगम के अधिकारियों के साथ बुलडोज़र लेकर फैसल का अवैध मकान गिराने पहुंची थी।

फैसल के रिश्तेदारों ने किसी तरह फैसल का पता लगाकर उसे गिरफ्तार करवा दिया। फैसल की गिरफ्तारी के बाद फैसल का मकान बच गया। पुलिस ने फरार लव जिहाद का आरोपी को रामपुर से गिरफ्तारी दिखाई है। उसके कब्ज़े से नाबालिग लड़की को भी बरामद कर लिया गया है। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि फैसल पुत्र वाहिद निवासी गांधी कालौनी की गिरफ्तारी कर ली गई है।

उन्होंने बताया कि आरोपी पिछले माह आर्दश कालौनी घासमंडी की एक 16 वर्षीय किशोरी को लेकर फरार हो गया था। चूंकि मामला अलग अलग धर्म से जुड़ा हुआ था। इसलिए पुलिस गंभीरता आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर उसे पनाह देनी वाली फैसल की मां सम्मो, रामपुर यूपी निवासी उसके बहनोई गुलवेज, मुरादाबाद निवासी शौकत व सारिक निवासी पहाड़ी कालौनी रामपुर को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

गुरुवार को किशोरी व आरोपी फैसल को रामपुर से गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि फिलहाल मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। जिसको लेकर और छानवीन की जा रही है। लव जिहाद के आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर पुलिस ने आज सख्ती दिखाई थी और उसके घर पर बुल्डोजर लेकर पहुंच गई थी। इसके बाद आरोपी गिरफ्तार हो गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]