Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : बाल संरक्षण आयोग के सदस्य योगेश रजवार ने उप श्रम आयुक्त के कार्यालय में की बैठक,बच्चों में विशेष ध्यान देकर बाल श्रम से मुक्त कराकर मुख्यधारा से जोड़ने के दिए निर्देश…

हल्द्वानी : आज कार्यालय उप श्रम आयुक्त हल्द्वानी के सभागार में माननीय सदस्य उत्तराखंड बाल संरक्षण आयोग श्री योगेश सिंह रजवार जी की अध्यक्षता में बाल श्रम उन्मूलन हेतु समीक्षा बैठक की गई जिसमें श्रम विभाग , पुलिस विभाग महिला एवं बाल विकास विभाग ( चाइल्ड हेल्पलाइन ), विधिक सेवा , धरोहर संस्था इत्यादि के प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया ।माननीय सदस्य श्री योगेश रजवार जी द्वारा बाल श्रम उन्मूलन हेतु किए जा रहे प्रयासों को तीव्र करने की दिशा में व्यापक निर्देश दिए ,साथ ही कहा गया कि बाल श्रम उन्मूलन की दिशा में कार्य कर रहे विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं के मध्य आपसी समन्वय स्थापित कर कार्रवाई सुनिश्चित कि जाये । बाल श्रम उन्मूलन हेतु रैस्क्यू , चिन्हीकारण ,पुनर्वास आदि समस्त गतिविधिया कुशलता के साथ संपादित की जाए । क्षेत्र में कूड़ा बीनने वाले ,ग़ुब्बारे ,पैन इत्यादि बेचने वाले भिक्षावृत्ति करने वाले बालक बालिकाओं में विशेष ध्यान देकर इन्हें बाल श्रम से मुक्त कराकर मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किये जाएं , समस्त अधिकारी अपने अपने क्षेत्र में रोस्टर बनाकर विशेष अभियान चलाये तथा प्रिंट मीडिया व सोशल मीडिया के माध्यम से बाल श्रम उन्मूलन के प्रयास उन्मूलन को और अधिक गुणवत्तापूर्वक बनाया जाए जनपद के अन्य क्षेत्रों में बाल श्रम उन्मूलन की दिशा में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे लोगों को जिला टास्कफोर्स के साथ जोड़ने के दिशा निर्देश दिए गए बैठक में श्री कमल जोशी उप श्रमायुक्त नैनीताल , श्रीमती आशा पुरोहित सहायक श्रमायुक्त नैनीताल, श्री संजीव कंडारी श्रम परिवर्तन अधिकारी हल्द्वानी , श्री दिनेश कटियार श्रम परिवर्तन अधिकारी रामनगर, श्रीमती राबिया श्रम परिवर्तन अधिकारी नैनीताल , श्री गणेश बाल कल्याण समिति सदस्य हल्द्वानी नैनीताल ,श्री प्रकाश चंद्र पांडे समन्वयक धरोहर बाल आश्रय गृह हल्द्वानी , किरन पन्त समन्वयक चाइल्ड हेल्पलाइन जिला प्रोबेशन विभाग , उमा भंडारी पैरा लीगल वॉलेन्टियर विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल, श्रीमती शारदा गोस्वामी , श्री प्रह्लाद सिंह ,श्री महेश सयाना पुलिस विभाग (ATHU ) नैनीताल इत्यादि उपस्थित रहे

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]