Connect with us

उत्तराखण्ड

गौलाापार स्टेडियम में प्राधिकरण 11 का दमदार प्रदर्शन, हल्द्वानी मीडिया 11 को 60 रन से दी शिकस्त

गौलाापार स्टेडियम में प्राधिकरण 11 का दमदार प्रदर्शन, हल्द्वानी मीडिया 11 को 60 रन से दी शिकस्त

हल्द्वानी। गौलाापार स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को हल्द्वानी मीडिया 11 और प्राधिकरण 11 के बीच रोमांचक टी-20 क्रिकेट मुकाबला खेला गया। मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए प्राधिकरण 11 ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 163 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हल्द्वानी मीडिया 11 टीम 18.5 ओवर में 103 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह प्राधिकरण की टीम ने 60 रन से शानदार जीत दर्ज की।

प्राधिकरण 11 की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए रोहित ने 35 गेंदों में 39 रन बनाए, जबकि शाह आलम ने 19 गेंदों में 26 रन बनाए। कप्तान मनीष सिंह ने 22 गेंदों में 20 रन का योगदान दिया। हालांकि प्राधिकरण के अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे।

उधर गेंदबाजी में इस बार जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए प्राधिकरण की टीम से प्रदीप ने 3 ओवर में 12 रन देकर 2 विकेट झटके। हरेंद्र मेहता ने 13 रन देकर 2 विकेट और समीर अहमद ने 18 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

उधर हल्द्वानी मीडिया 11 की पारी में हर्ष रावत ने 40 गेंदों में 31 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। राकेश रावत ने 13 रन, जबकि अंकित साह ने 10 रन बनाए। बाकी खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर पाए।

इसी प्रकार गेंदबाजी में हर्ष रावत ने 20 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। संतोष जोशी ने 32 रन देकर 2 विकेट लिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]