Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तरकाशी: चारधाम-कांवड़ यात्रा के सफल संचालन और महिला सशक्तिकरण में उत्कृष्ट कार्यों के लिए एसपी कमलेश उपाध्याय को डीजीपी गोल्ड डिस्क

उत्तरकाशी: चारधाम यात्रा, कांवड़ यात्रा के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती कमलेश उपाध्याय को प्रतिष्ठित पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क (गोल्ड) से सम्मानित किया गया है। 31 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन ज्ञानसू में आयोजित रैतिक परेड समारोह में पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक/पीएसी उत्तराखंड श्री सुनील कुमार मीणा ने उन्हें मेडल से अलंकृत कर सम्मान प्रदान किया।

एसपी कमलेश उपाध्याय के कुशल नेतृत्व और प्रभावी रणनीति के चलते चारधाम यात्रा एवं कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान यातायात, भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्थाएं बेहतर एवं सुव्यवस्थित रहीं। इस वर्ष यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में करीब 18.70 लाख श्रद्धालु सुगम एवं सुरक्षित दर्शन कर चुके हैं। वहीं, कांवड़ यात्रा के दौरान करीब 60 हजार कांवड़िये गंगोत्री धाम पहुंचे, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 20 प्रतिशत अधिक हैं। श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की रिकॉर्ड आवाजाही के बावजूद यात्रा व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखना पुलिस की बड़ी उपलब्धि रही।

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए एसपी कमलेश उपाध्याय के नेतृत्व में जनपद में ‘जागृत नारी, सशक्त नारी’ की थीम पर ‘अभया’ अभियान संचालित किया जा रहा है।

अभियान के तहत अब तक 179 जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से करीब 19 हजार छात्राओं को जागरूक किया गया है। वहीं, 11 विद्यालयों की 1,730 छात्राओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया गया है। इसके साथ ही 38 महिला पुलिस कर्मियों ने 40 बालिका विद्यालयों एवं महाविद्यालयों को गोद लेकर छात्राओं से नियमित संवाद स्थापित किया है।

बालिकाओं की समस्याओं को सामने लाने और उनके त्वरित समाधान के लिए 30 विद्यालयों में ‘स्पीक अप बॉक्स’ स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा करीब 5,000 छात्राओं को हेल्पलाइन कार्ड वितरित किए गए हैं।

महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और यात्रा प्रबंधन के क्षेत्र में किए गए इन उल्लेखनीय कार्यों के लिए एसपी कमलेश उपाध्याय को मिला डीजीपी गोल्ड डिस्क सम्मान उत्तरकाशी पुलिस के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]