Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- NSUI के पूर्व जिलाध्यक्ष पर महिला नेत्री से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा हुआ दर्ज

Haldwani news नेता जी पर संगीन आरोप लगाते हुए महिला नेत्री ने कराया मुकदमा दर्ज, कांग्रेस पार्टी की छात्र इकाई एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष पर पार्टी की युवा इकाई की एक प्रदेश पदाधिकारी ने बेहद संगीन आरोप लगाए हैं। आरोपों के अनुसार आरोपित पीड़िता से वर्ष 2018 से उसके पति की बीमारी का फायदा उठाकर लगातार कई बार जबर्दस्ती, इच्छा के विरुद्ध, डरा-धमकाकर अवैध संबंध बनाए हुए है। आरोपित से पीड़िता को एक बच्चा भी हुआ है। पीड़िता ने आरोपित के पास पिस्टल होने का हवाला देते हुए उससे अपने बच्चे व परिवार को जान का खतरा भी बताया हैं।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 376 व 506 के तहत थाना मुखानी में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि तरुण साह नाम के आरोपित ने उससे 2018 में सबंध बनाए और उसके पति की बीमारी का फायदा उठाकर उसके घर में ही उसे अकेला पाकर उसकी इच्छा के विरुद्ध समाज का डर दिखाकर उसका बार-बार शारीरिक शोषण किया। लोक-लाज का हवाला देकर चुप कराया और बार-बार धमकाया। वर्ष 2019 में पीड़िता का आरोपित से बच्चा भी हुआ। इसके साथ ही आरोपित ने पीड़िता को समाज में बदनाम और बार-बार परेशान भी किया। आरोपित पीड़िता को शारीरिक संबंध न बनाने पर समाज में सब बना देने की और कई बार जान से मारने की धमकी भी दे चुका हैं यह भी कहा है कि आरोपित के पास लाइसेंसी पिस्टल है, लिहाजा उसे, उसके पति, बच्चे व परिवार को आरोपित से जान का खतरा है। पीड़िता की तहरीर पर हल्द्वानी के मुखानी थाने में अभियोग दर्ज कर लिया गया है। वहीं युवक के परिजनों ने बताया कि महिला द्वारा पांच करोड़ की मांग की गई थी, पूरा नहीं करने पर मुकदमा दर्ज करवाया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]