Connect with us

अलर्ट

उत्तराखंड- यहां नदी में डूबा युवक, एसडीआरएफ (SDRF) ने बरामद किया शव…

पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त है। पर्वतीय इलाकों में ज्यादा बारिश होने से मैदानी इलाकों में बहने वाली नदियां और बरसाती नाले उफान पर हैं। मामला कोटद्वार का है, जहां खोह नदी में एक युवक की डूबने से मौत हो गई, जिसके बाद एसडीआरएफ ने डूबे हुए युवक का शव नदी से बरामद किया, युवक उत्तर प्रदेश के बिजनौर का रहने वाला है, जिसका नाम रवि शर्मा, उम्र 25 वर्ष है।

एसडीआरएफ द्वारा बताया गया कि उन्हें सूचना मिली की खोह नदी में एक युवक डूब गया है। जिसके बाद तत्काल एसडीआरएफ की टीम ने कोटद्वार की खोह नदी में ढूंढ खोज की, डूबने के स्थल से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर युवक का शव बरामद किया गया। बरामद शव को एसडीआरएफ द्वारा पुलिस को सौंपा गया। पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in अलर्ट

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]