Connect with us

अलर्ट

हल्द्वानी: ऑरेंज अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, आकाशीय बिजली गिरने से मकान और कार क्षतिग्रस्त (वीडियो)

हल्द्वानी: मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के बाद शहर में सुबह से लगातार बारिश हो रही है, जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है और लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हीरानगर स्थित संजय कॉलोनी में उस समय हड़कंप मच गया जब गोविंद सिंह बिष्ट के घर पर आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली गिरने से मकान की छत का लेंटर टूटकर नीचे गिर गया, जिससे गली में खड़ी एक कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, अब तक किसी भी प्रकार के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन लगातार हो रही बारिश से बागवानी फसलों को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और बारिश से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। वहीं, लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in अलर्ट

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]