उत्तराखण्ड
हल्द्वानी: MBPG छात्रसंघ चुनाव में निर्दलीय आर्यन बेलवाल का दबदबा, ABVP और NSUI प्रत्याशियों को हराकर बने अध्यक्ष…
हल्द्वानी: कुमाऊं के सबसे बड़े महाविद्यालय एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का परिणाम सामने आ गया है। अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी आर्यन बेलवाल ने 468 मतों जीत दर्ज करते हुए ABVP के धीरज बिष्ट और NSUI के मेहुल शाह को पीछे छोड़ दिया। आर्यन बेलवाल अब एमबीपीजी कॉलेज के नवनिर्वाचित छात्रसंघ अध्यक्ष होंगे। आर्यन बेलवाल को इस बार विद्यार्थी परिषद की ओर से टिकट नहीं दिया गया था। इसके बावजूद उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में उतरकर छात्रों के बीच अपनी पकड़ मजबूत की और जीत हासिल की,आर्यन ने अपनी जीत का श्रेय अपने साथियों और माता पिता को दिया है ,चुनाव प्रचार के दौरान आर्यन बेलवाल नंगे पांव कैंपेनिंग करते नजर आए, जिसने भी छात्रों का ध्यान खींचा। बताया जा रहा है कि विद्यार्थी परिषद से जुड़े कई पूर्व छात्र नेताओं और भाजपा के कुछ नेताओं ने भी आर्यन के समर्थन में खुलकर प्रचार किया। निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ते हुए आर्यन बेलवाल की जीत को एमबीपीजी छात्रसंघ चुनाव का महत्वपूर्ण परिणाम माना जा रहा है। उनकी जीत के साथ ही छात्र राजनीति में निर्दलीय प्रत्याशी की मजबूत मौजूदगी भी सामने आई है।




