Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड- पर्यटक को पानी की जगह पिला डाला पेट्रोल, फिर हुआ हंगामा, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज (वीडियो)

देवभूमि उत्तराखंड पर्यटन व तीर्थाटन प्रदेश है, जिसमें देश-विदेश से पर्यटक आते हैं। पर्यटक यानी अतिथि जिसको देवता का रूप बताया गया है जब देवता के साथ ही दुर्व्यवहार किया जाए तो कानूनी कार्रवाई भी होना लाजिमी है। मामला है टिहरी का जहां
टिहरी झील में पीपीपी मोड पर संचालित फ्लोटिंग हट्स में एक पर्यटक को हट्स संचालन कंपनी के कर्मचारी ने पीने का पानी की जगह पर्यटक को पेट्रोल के लिए प्रयोग की गई बोतल में पानी पिला दिया। पानी में पेट्रोल के तत्व होने से पर्यटक की तबीयत बिगड़ गई।

पुलिस तक मामला पहुंचने पर संबंधित कंपनी के तीन कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। क्षेत्र के कोतवाल कमल मोहन भंडारी ने बताया कि दिल्ली निवासी उमेश गुप्ता ने थाने में दी तहरीर देते हुए बताया कि वह टिहरी झील में संचालित फ्लोटिंग हट्स में रह रहे थे, उन्होंने ऑनलाइन हट बुक कराई थी। जिसमें कंपनी को स्लीपिंग व्यवस्था के साथ पानी व चाय आदि की सुविधा भी देनी थी। रात को जब उन्होंने वेटर से पानी मांगा तो वेटर एक बोतल में पानी लेकर आया। लेकिन जैसे ही उन्होंने पानी पिया उसमें मिला पेट्रोल भी उन्होंने पी लिया। जिससे पर्यटक को उल्टी होने साथ ही उनकी तबियत बिगड़ने लगी। जब उन्होंने इस मामले शिकायत कंपनी के कर्मचारियों से की, तो कंपनी प्रबंधन ने उनकी कोई मदद नहीं की।

पर्यटक ने आरोप लगाया कि मनमाने दाम पर टिहरी झील में लोगों से पैसे की वसूली की जा रही है। जिसके एवज में पर्यटकों को सुविधाओं से वंचित किया जा रहा है। शिकायत के बाद बाद पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाल ने बताया कि कंपनी के मैनेजर मानवेंद्र सिंह, दिनेश कुमार और हीरा सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 284 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जिसके बाद दिल्ली से आए पर्यटक अपने घर वापस चले गए।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]