Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: विधायक सुमित हृदयेश के फोन टैपिंग आरोपों पर SSP मंजूनाथ टीसी बोले मामले की होगी जांच

हल्द्वानी: कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश की ओर से फोन टैपिंग और सुरक्षा को लेकर जताई गई आशंकाओं के मामले में नैनीताल के एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी का बयान सामने आया है। एसएसपी ने बताया कि विधायक ने विकास बिष्ट और आशीष कुंथल के नामों का उल्लेख करते हुए शिकायत दी थी। इस मामले की जांच वर्ष 2025 में एलआईयू के माध्यम से कराई गई थी, जिसमें पुलिस को कोई ठोस सबूत नहीं मिले। एसएसपी के मुताबिक, विकास बिष्ट विधायक सुमित हृदयेश के सोशल मीडिया का काम देखता था। विधायक ने नोएडा की एक कंपनी से भी अपना मोबाइल चेक कराया था। एसएसपी ने बताया कि अब हल्द्वानी पुलिस विधायक सुमित हृदयेश से बातचीत करेगी। इस दौरान एलआईयू, पुलिस और एसओजी की टीम उनसे संपर्क कर मामले से जुड़ी जानकारी जुटाएगी। विधायक की ओर से कोई नई शिकायत या सबूत दिए जाने पर मामले की जांच की जाएगी। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि जांच में यदि किसी की संलिप्तता सामने आती है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]