Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : बीजेपी युवा मोर्चा के तख्ती एवं पत्रक वितरण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ…

हल्द्वानी : भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला नैनीताल द्वारा प्रदेशभर में चलाए जा रहे तख्ती एवं पत्रक वितरण कार्यक्रम का आज हल्द्वानी में विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री श्री अरमान जोत बराड जी द्वारा किया गया।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों, विकास योजनाओं एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाना तथा प्रमुख चौराहों एवं सार्वजनिक स्थानों पर व्यापक प्रचार-प्रसार करना है।

अभियान के अंतर्गत प्रत्येक मंडल में कम से कम पाँच प्रमुख स्थानों पर तख्ती एवं पत्रक वितरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुँच सके।

इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री श्री अरमान ज्योत बराल जी,कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक एवं युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री शुभम चंद जी , युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री चंदन सिंह बिष्ट जी, तथा कार्यक्रम के जिला संयोजक एवं युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्री अभिषेक शर्मा जी, जिला महामंत्री कमल रावत, जिला मंत्री करन श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष काठगोदाम शैलेन्द्र मिश्रा, मंडल अध्यक्ष हल्दुचौड विमल कांडपाल, मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला नैनीताल द्वारा इस अभियान को जिले के समस्त मंडलों में प्रभावी रूप से संचालित करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]