Connect with us

उत्तराखण्ड

देहरादून: अस्पताल से मंत्री रेखा आर्य का पलटवार, 210 करोड़ के भ्रष्टाचार के आरोपों को बताया झूठा, बोलीं- हर जांच के लिए तैयार

देहरादून: उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और उनके पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के बीच चल रहा विवाद लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुद पर लगे 210 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार के आरोपों को पूरी तरह झूठा बताया। उन्होंने कहा कि अगर किसी को शक है, तो वह हर तरह की जांच के लिए तैयार हैं।

मंत्री रेखा आर्य ने आरोप लगाया कि उन पर तहरीर वापस लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है, लेकिन वह पीछे हटने वाली नहीं हैं। वहीं, उनके पति की ओर से ऑडियो को AI से तैयार किया गया फर्जी ऑडियो बताए जाने पर मंत्री ने कहा कि यह ऑडियो बनावटी नहीं, बल्कि सच्चा है। उन्होंने गोल्ज्यू देवता की कसम खाते हुए ऑडियो को सही बताया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रेखा आर्य ने अपने पति गिरधारी लाल साहू की पहली शादी को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें गिरधारी लाल साहू की पहले से शादी होने की जानकारी नहीं थी और शादी के बाद उन्हें इस बारे में पता चला। मंत्री के मुताबिक, उस समय पारिवारिक लोगों के समझाने के बाद मामला शांत हो गया था।

गौरतलब है कि गिरधारी लाल साहू ने हाल ही में वीडियो जारी कर रेखा आर्य पर महिला एवं बाल विकास विभाग में कथित भ्रष्टाचार के जरिए 210 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति अर्जित करने के आरोप लगाए थे और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से जांच की मांग की थी। इसके बाद से दोनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]