Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड- महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण को सुदृढ करती दून पुलिस…

भारत भ्रमण पर निकली साईकल राईडर आशा मालवीय द्वारा पुलिस कार्यालय देहरादून में पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय से की गयी शिष्टाचार भेंट। महिला साईकल राइडर द्वारा किये जा रहे प्रयासों की पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने की सराहना।

एसएसपी द्वारा आशा मालवीय को पुष्पगुच्छ तथा प्रोत्साहन राशि देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया, उनके उज्जवल भविष्य शुभकामनाएं दी। उत्तराखंड में महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण की दिशा में उत्तराखंड सरकार और उत्तराखंड पुलिस द्वारा किए जा रहे सार्थक प्रयासों की आशा मालवीय द्वारा की सराहना गई।
मूल रूप से ग्राम नाटाराम, जनपद राजगढ, मध्यप्रदेश की निवासी हैं आशा मालवीय ने सम्पूर्ण भारत का साइकिल से भ्रमण कर लोगो को महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण के संबंध में जागरूक किया जाना है।

महिला साइकल राइडर का मुख्य उद्देश्य। आशा मालवीय द्वारा 01 नवम्बर, 2022 को अपने गृह राज्य मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस पर भोपाल से प्रारम्भ की गयी थी भारत भ्रमण के लिए साइकिल यात्रा, अब तक 23 राज्यों में करीब 19,750 किमी. से ज्यादा की दूरी तय कर चुकी है। उत्तराखण्ड प्रदेश उनकी यात्रा का 24 वां पडाव बना है। 28 राज्यों में कुल 25,000 किमी की साइकिल यात्रा पूरी कर दिनांक:- 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की राजधानी दिल्ली में अपने इस अभियान का समापन करने का लक्ष्य है।

अब तक 17 राज्यों के महामहिम राज्यपाल तथा मुख्यमंत्रियों से मुलाकात कर चुकी हैं। महिला साईकिल राइडर, महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण के 300 से अधिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर चुकी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]