उत्तराखण्ड
देहरादून: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, गिरफ्तारी के बाद पुलिस के सामने दिया बयान (वीडियो)
देहरादून: उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू को देहरादून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी के बाद देहरादून एसएसपी कार्यालय में पुलिस की ओर से मामले से जुड़ी जानकारी साझा की गई।
बताया जा रहा है कि कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही गिरधारी लाल फरार चल रहे थे। मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी लगातार उनकी तलाश में जुटी हुई थी।
आखिरकार देहरादून पुलिस ने गिरधारी लाल साहू को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उन्होंने मीडिया के सामने अपनी बात रखी। सुनिए, गिरफ्तारी के बाद गिरधारी लाल साहू ने क्या कुछ कहा।



