Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड- विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी के ओएसडी का नियुक्ति पत्र हुआ वायरल, विधानसभा भर्ती मामले में आया नया मोड़

उत्तराखंड विधानसभा भर्ती घोटाला इन दिनों चर्चाओं में बना हुआ है, भर्ती घोटाला सामने आने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने सख्त रुख अपनाया था। जिसके तहत उन्होंने साल 2011 के बाद उत्तराखंड विधानसभा में हुई 228 नियुक्तियों को रद्द कर कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया था।

वहीं, अब विधानसभा भर्ती घोटाले में नया मोड़ आने कहानी कुछ अलग होती दिख रही है। बीते दिनों सोशल मीडिया पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी द्वारा नियुक्त किए गए तीन कर्मचारियों का आदेश का पत्र वायरल हो रहा है, वायरल पत्र की पुष्टि टॉप की खबर नहीं करता है। सोशल मीडिया पर ऋतु खंडूड़ी द्वारा नियुक्त किए गए इस पत्र को सबसे पहले यूकेडी नेता शिव प्रसाद सेमवाल ने पोस्ट किया था, जिसको लेकर सभी मीडिया ग्रुपों ने जानकारी जुटानी शुरू कर दी।

शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा की यह नियुक्ति पत्र ओरिजिनल है, जिसकी वह जिम्मेदारी लेते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की नियुक्तियां करके विधानसभा अध्यक्ष द्वारा किस तरह का संदेश दिया जा रहा है ? उन्होंने कहा एक तरफ विधानसभा अध्यक्ष पूर्व में की गई नियुक्तियों का निरस्तीकरण कर रही है। वहीं, दूसरी ओर खुद ही इस तरह की नियुक्तियां कर रही हैं। शिव प्रसाद सेमवाल ने सवाल उठाया कि नियुक्त किए गए यह कर्मचारी उत्तराखंड के बाहर से है, जिसका उन्होंने विरोध करते हुए कहा उत्तराखंड में बाहरी लोगों को क्यों रोजगार में आगे रखा जा रहा है ?

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने भी कहा कि यह पूरी तरह से पूर्वाग्रह से ग्रसित मामला है। उन्होंने कहा नियुक्ति के आदेश में साफ देखा जा सकता है कि विधानसभा अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त होते ही यह नियुक्तियां स्वत: समाप्त हो जाएंगी। वहीं, बाहरी लोगों को नियुक्ति देने के सवाल पर उन्होंने कहा वह एक बेहतर व्यवस्था चाहती हैं, जिसके लिए वह लगातार प्रयास कर रही हैं। उत्तराखंड में भी बेहतर लोग हैं, लेकिन उनके हर फैसले का कुछ लोग इसलिए विरोध कर रहे हैं, क्योंकि उनके फैसले से कईयों को दुख हुआ है, उनके द्वारा नियुक्त किए गए लोग बेहद क्वालिफाइड और योग्य हैं।

टॉप की ख़बर उत्तराखंड तथा देश-विदेश की टॉप ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]