Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड- कृषि मंत्री गणेश जोशी की गजब कार्रवाई, जांच के बीच उद्यान विभाग के निदेशक से छीनी टी-बोर्ड की जम्मेदारी

उत्तराखंड सरकार इन दिनों जांच और कार्रवाई करने में पीछे नहीं हट रही है, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी अपने कार्यों को लेकर अकसर चर्चा में रहते है। मंत्री गणेश जोशी ने एक बार फिर बड़ा एक्शन लिया है। पौधों की खरीद और महोत्सव में अनियमितता के आरोपों में घिरे उद्यान विभाग के निदेशक हरमिंदर सिंह बवेजा से टी-बोर्ड के निदेशक की जिम्मेदारी छीन ली है।

हालांकि, बवेजा ने इन आरोपों को उन्होंने एक सिरे से नकार दिया था। बता दे कि बवेजा के जांच के बीच उद्यान विभाग के निदेशक के उनके पद पर बने रहने पर भी कई सवाल खड़े हो रहे है। लिहाजा, अब इस मामले में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सख्त रुख अपनाते हुए बवेजा को टी-बोर्ड की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया है। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने जानकारी दी है कि उद्यान निदेशक हरमिंदर सिंह बवेजा पर अनियमितता के आरोप लगे हैं।

उद्यान निदेशक एचएस बवेजा पर लगे आरोपों को लेकर सचिव और अपर सचिव स्तर पर जांच जारी है। उन्होंने बताया कि दो बिंदुओं पर उद्यान निदेशक के ऊपर आरोप लगे हैं। जिन पर स्पष्टीकरण लिया जा रहा है, लेकिन अभी तक उनका जवाब इन मामलों पर नहीं आया है और जैसे ही उनकी तरफ से जवाब आ जाएगा। उसके बाद न्याय उचित कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]