Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड- इस गांव में आधुनिक तरीके से खेतों में जुताई करते दिखे सीएम पुष्कर धामी, जाना किसानों का हाल…

दो दिवसीय उत्तरकाशी दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सीमांत विकासखंड भटवाड़ी के ग्राम सिरोर, नेताला में प्रातः काल भ्रमण के दौरान ग्राम वासियों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने भागीरथी नदी से हो रहे कटाव के बारे में भी जानकारी ली।

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने स्थानीय लोगों से सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में फीडबैक भी लिया और ग्राम सिरोर के खेतों में पावर वीडर से जुताई की और ‘लाइन शोइंग’ विधि से मंडुआ की बुआई कर महिलाओं को मंडुए के बीज भी वितरित किए। उन्होंने विभिन्न कृषि उपकरणों के बारे में जानकारी लेते हुए आधुनिक उपकरणों को किसानों को ज्यादा से ज्यादा वितरित किए जाने की बात कही। उन्होंने खेतों में जीवामृत एवं बीजामृत खाद का भी छिड़काव किया और खेतों में इन खादों के इस्तेमाल को ज्यादा से ज्यादा बढ़ाए जाने की भी बात कही।

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने इस अवसर पर गांव में फलदार पौधों का रोपण भी किया। उन्होंने कहा कि बंजर भूमि में हम अधिक से अधिक फलदार पौधे लगाने चहिए। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाए जाने का सपना गांव को आदर्श एवं सर्वश्रेष्ठ बनाने से ही पूरा होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]