Connect with us

उत्तराखंड- सरेआम कांग्रेस पार्षद ने जड़ डाला भाजपा पदाधिकारी के जोरदार थप्पड़, बिजली के खंबे को लेकर हुआ था विवाद

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड- सरेआम कांग्रेस पार्षद ने जड़ डाला भाजपा पदाधिकारी के जोरदार थप्पड़, बिजली के खंबे को लेकर हुआ था विवाद

भाजपा पदाधिकारी के कांग्रेस पार्षद ने जड़ा जोरदार तमाचा, सार्वजनिक थप्पड़ खाने वाले भाजपा पदाधिकारी की हो रही है जमकर चर्चा, मामला उधम सिंह नगर के रुद्रपुर का है, जहां नगर निगम रुद्रपुर के वार्ड नंबर 4 में लग रहे बिजली के खंबे में हस्तक्षेप करने पहुंचे भाजपा पदाधिकारी को स्थानीय कांग्रेस पार्षद ने थप्पड़ जड़ दिया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को शांत कराया और बीजेपी नेता थप्पड़ खाने के बाद अपने घर वापस लौट गए।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा वाक्य 10 सितंबर दोपहर का है, जब रूद्रपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 4 के कांग्रेस पार्षद अपने वार्ड में एक मंदिर के पास बिजली का खंबा लगवा रहे थे। तभी भाजपा नगर के प्रमुख पदाधिकारी मौके पर पहुंचते हैं और खंभे को मंदिर के सामने की जगह अन्य स्थान पर लगाने की बात करते है। जिसके बाद कांग्रेस पार्षद और भाजपा पदाधिकारी के बीच बहस शुरू हो जाती है और यह बहस गाली-गलौज में बदल जाती है।

टॉप की ख़बर 👉  नैनीताल एसएसपी पंकज भट्ट हुए कोविड पॉजिटिव, खुद को किया आइसोलेट...

गाली-गलौज से गुस्साए कांग्रेस पार्षद ने भाजपा नगर पदाधिकारी के गाल पर थप्पड़ जड़ देते हैं। इस पूरे मामले की जानकारी जुटाई गई तो पता लगा कि पिछले साल आई आपदा के बाद कुछ बिजली के खंभे प्रभावित हो गए थे, जिन्हें सुचारू करने के लिए कांग्रेस पार्षद के वार्ड में कार्य चल रहा था, जिस बीच भाजपा पदाधिकारी जबरन उनके वार्ड में हो रहे कार्य में बाधा उत्पन्न कर रहे थे, समझाने के बावजूद वह गाली गलौज पर उतरु हो गए। जिसके बाद पार्षद ने भाजपा के प्रमुख पदाधिकारी के गाल पर थप्पड़ जड़ दिया। कल हुई इस घटना का जिक्र अब सोशल मीडिया पर होने लगा है, फेसबुक पर बिना नाम लिए ताबड़तोड़ पोस्ट वायरल हो रही है।

टॉप की ख़बर उत्तराखंड तथा देश-विदेश की टॉप ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]

To Top